रायपुर, 26 नवंबर 2026
छत्तीसगढ़ में साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए राज्य शासन ने आठ सदस्यीय सलाहकार समिति का गठन किया है। जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार समिति में प्रतिष्ठित साहित्यकारों, संपादकों और विद्वानों को शामिल किया गया है।
रायपुर साहित्य उत्सव का आयोजन आगामी 8, 9 और 10 जनवरी 2027 को नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में किया जाएगा। इस आयोजन के माध्यम से छत्तीसगढ़ की समृद्ध साहित्यिक विरासत को व्यापक पहचान दिलाने के साथ साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
इन आठ सदस्यों को मिली सलाहकार समिति में जगह
राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार रायपुर साहित्य उत्सव-2027 की सलाहकार समिति में निम्नलिखित सदस्यों को नामांकित किया गया है।
- श्री पंकज झा – मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार।
- श्री कृष्णा दास – मुख्यमंत्री के सलाहकार।
- श्री शशांक शर्मा – छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष।
- श्री प्रभात मिश्रा – छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष।
- श्री आलोक सिंह – मुख्यमंत्री के प्रेस ऑफिसर।
- श्री अनंत विजय – प्रख्यात साहित्यकार एवं स्तंभकार।
- श्री हितेश शंकर – पांचजन्य के संपादक।
- श्री मनोज कुमार – साहित्य परिषद, दिल्ली।
छत्तीसगढ़ की साहित्यिक विरासत को मिलेगी व्यापक पहचान
रायपुर साहित्य उत्सव-2027 का प्रमुख उद्देश्य प्रदेश की समृद्ध साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। इसके साथ ही साहित्यकारों, लेखकों और विचारकों को एक साझा मंच उपलब्ध कराने तथा साहित्यिक संवाद और विचार-विमर्श को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया जाएगा।
आयोजन को सार्थक, प्रभावी और व्यापक स्वरूप प्रदान करने में सलाहकार समिति की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। समिति के गठन के साथ ही साहित्य उत्सव की तैयारियों को गति मिलने की उम्मीद है।
आयोजन स्थल: पुरखौती मुक्तांगन, नवा रायपुर।
आयोजन की तारीख: 8 से 10 जनवरी 2027।


