रायपुर,26 नवंबर 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 26 नवंबर 2026, गुरुवार को राजधानी रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर में जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से आम नागरिकों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे संविधान गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में शामिल होंगे। शाम को मुख्यमंत्री IND 24 के कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर में जनदर्शन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे से 4:25 बजे तक उनका समय आरक्षित रहेगा।

शाम 4:25 बजे मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा रवाना होकर 4:30 बजे शहीद स्मारक भवन, राजबंधा मैदान रायपुर पहुंचेंगे। यहां शाम 4:30 बजे से 5:30 बजे तक आयोजित संविधान गौरव दिवस संगोष्ठी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद शाम 5:30 बजे शहीद स्मारक भवन से रवाना होकर 5:45 बजे कोर्टयार्ड बाय मैरियट, लाभांडी रायपुर पहुंचेंगे। यहां शाम 5:45 बजे से 6:45 बजे तक आयोजित IND 24 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री शाम 6:45 बजे कोर्टयार्ड बाय मैरियट से मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे और शाम 7 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद उनका समय आरक्षित रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts