# Tags
#All #People #politics
CM VISHNUDEO SAI 1 2 (1)

माननीय विधायकगण

सादर नमस्कार,

हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में मातृशक्ति के सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर सार्थक कार्य हो रहे हैं। इसी क्रम में 16–18 अप्रैल को संसद में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर महत्वपूर्ण चर्चा प्रस्तावित है, जो नीति-निर्माण में महिलाओं की सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

Screenshot 2026 04 14 at 6.24.02 PM

छत्तीसगढ़ सदैव नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में अग्रणी रहा है। हमारी विधानसभा में महिलाओं की भागीदारी का प्रतिशत देश में सर्वाधिक है। वहीं, स्थानीय निकायों में भी महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण इस दिशा में हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

मातृशक्ति के सम्मान में यह केंद्र सरकार की दूरगामी पहल है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर आप सभी से अपेक्षा है कि महिला आरक्षण के समर्थन में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें तथा सकारात्मक जनमत के निर्माण में सहयोग दें। मुझे पूर्ण विश्वास है कि हम सब मिलकर इस पहल को सफल बनाएंगे और लोकतंत्र में हमारी माताओं-बहनों की भागीदारी को सशक्त करेंगे।

विष्णु देव साय

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *