कोलकाता, 19 अप्रैल 2026

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक अलग और सहज अंदाज सामने आया है। रविवार को झारग्राम में चुनावी रैली के दौरान पीएम मोदी अचानक एक स्थानीय दुकान पर रुके और झालमुड़ी का स्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने हंसते हुए दुकानदार से कहा, “भाई, मुझे अच्छा वाला झालमुड़ी खिलाओ।”

दुकानदार से बातचीत, खुद दिए 10 रुपये

पीएम मोदी ने दुकानदार से झालमुड़ी की कीमत पूछी, जिस पर बताया गया कि 10 और 20 रुपये के विकल्प हैं। इसके बाद उन्होंने 10 रुपये का झालमुड़ी लिया और खुद पैसे भी दिए। दुकानदार ने पैसे लेने से मना किया, लेकिन पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए कहा कि “नहीं, ऐसा नहीं,” और भुगतान किया।

हल्के अंदाज में कही मजेदार बात

इस दौरान जब दुकानदार ने पूछा कि क्या वे प्याज खाते हैं, तो पीएम मोदी ने हल्के-फुल्के अंदाज में जवाब दिया, “हां, प्याज खाता हूं… बस दिमाग नहीं खाता हूं।” उनका यह जवाब सुनकर वहां मौजूद लोग भी मुस्कुरा उठे।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

पीएम मोदी ने इस पल का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी साझा किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया और लाखों व्यूज पार कर गया।

चुनावी दौरे के बीच दिखी सादगी

रविवार को पीएम मोदी ने बिष्णुपुर, झारग्राम और मेदिनीपुर में कई जनसभाओं को संबोधित किया। व्यस्त चुनावी कार्यक्रम के बीच स्थानीय स्वाद का आनंद लेते हुए उनका यह अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts