# Tags
#All #Cricket #IPL #People #Sports

IPL 2026: CSK ने मुंबई को 103 रन से रौंदा, वानखेड़े में सबसे बड़ी हार; अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

cananaii na mabii ka haraya 1f3b2be961be2484a9820a58ff3884ba

संजू सैमसन का नाबाद शतक, अकील हुसैन के 4 विकेट से चेन्नई की शानदार जीत

मुंबई | 24 अप्रैल 2026

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रन से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में CSK ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 207 रन बनाए। टीम की ओर से संजू सैमसन ने 54 गेंदों में नाबाद 101 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा डेवाल्ड ब्रेविस (21), कार्तिक शर्मा (18) और जेमी ओवरटन (15) ने अहम योगदान दिया।

208 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने महज 11 रन पर 3 विकेट गंवा दिए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव (36) और तिलक वर्मा (37) ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और पूरी टीम 19 ओवर में 104 रन पर सिमट गई। कप्तान हार्दिक पांड्या भी सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए।

गेंदबाजी में चेन्नई के अकील हुसैन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं नूर अहमद ने 2 विकेट लिए, जबकि मुकेश चौधरी, जेमी ओवरटन और गुरजपनीत सिंह को 1-1 सफलता मिली।

cananaii na mabii ka haraya 417f096d7cb02999a5140915dd3a18a3
चेन्नई ने मुंबई को हराया – फोटो : IANS

इस जीत के साथ CSK ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। यह मुंबई इंडियंस के खिलाफ रनों के अंतर से उसकी सबसे बड़ी जीत है, वहीं मुंबई के लिए यह आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी हार बन गई। दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए 40 मैचों में यह चेन्नई की 19वीं जीत है, जिससे वह MI के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाली टीम बन गई है।

अंक तालिका में भी इस मुकाबले का बड़ा असर पड़ा है। चेन्नई सुपर किंग्स अब 7 मैचों में 3 जीत और 6 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गई है, जबकि मुंबई इंडियंस 7 में से 5 हार के साथ आठवें स्थान पर खिसक गई है और उसका नेट रन रेट भी काफी गिर गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *