# Tags
#All #Crime #People

राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा मोड़: मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत, शिलांग छोड़ने पर रोक

raja raghuvanshi wife sonam gets bail 1777373408

मेघालय, 28 अप्रैल 2026

देश के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में अहम अपडेट सामने आया है। मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को शिलांग की अदालत ने जमानत दे दी है, लेकिन साथ ही कड़ी शर्तें भी लागू की गई हैं। कोर्ट ने निर्देश दिया है कि सोनम शिलांग शहर नहीं छोड़ सकती और उसे रोजाना थाने में हाजिरी लगानी होगी। इससे पहले वह इस मामले में शिलांग की जेल में बंद थी।

हनीमून के दौरान हुई थी हत्या, कई आरोपी गिरफ्तार
यह मामला पिछले साल मई का है, जब मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी कारोबारी राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम के साथ हनीमून के लिए शिलांग गए थे। 26 मई को दोनों के लापता होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया। 2 जून को राजा का शव सोहरा इलाके के वेई सावडोंग झरने के पास एक गहरी खाई से बरामद हुआ था। इस मामले में पुलिस ने सोनम सहित कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमें से कुछ आरोपियों को पहले ही जमानत मिल चुकी है।

साजिश और रिश्तों का एंगल आया सामने
जांच में खुलासा हुआ था कि सोनम रघुवंशी का एक अन्य युवक से संबंध था और उसी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची गई थी। पुलिस के अनुसार, राजा की हत्या सुनियोजित तरीके से की गई थी, जिसमें कई लोग शामिल थे। फिलहाल मामले की सुनवाई जारी है और अदालत की शर्तों के साथ सोनम को जमानत दी गई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *