# Tags
#State

चिल्फी घाटी में दर्दनाक हादसा,ट्रेलर से टक्कर में ट्रक चालक की मौत, हाईवे पर लगा लंबा जाम

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में Chilfi Valley स्थित नेशनल हाईवे-30 पर बोड़ला के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रेलर और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही, ट्रैफिक बहाल करने के लिए दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बोड़ला क्षेत्र में कई खतरनाक ब्लैक स्पॉट हैं, जहां लगातार हादसे होते रहते हैं। आरोप है कि इन स्थानों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं, जिसके चलते आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *