ओडिशा के प्रसिद्ध Bhitarkanika National Park को आज से पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। खारे पानी के मगरमच्छों के प्रजनन और घोंसला बनाने के मौसम को ध्यान में रखते हुए पार्क को 1 मई से 31 जुलाई 2026 तक तीन महीने के लिए बंद रखा जाएगा।

राजनगर वन प्रभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह बंदी हर वर्ष प्रजनन अवधि के दौरान लागू की जाती है। इस समय मगरमच्छ बेहद संवेदनशील होते हैं और घोंसला बनाने तथा अंडे देने की प्रक्रिया में रहते हैं। ऐसे में मानवीय गतिविधियों और शोर-शराबे से उनके प्रजनन पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।

वन विभाग ने बताया कि इस दौरान मगरमच्छों का व्यवहार अधिक आक्रामक भी हो जाता है, जिससे पर्यटकों की सुरक्षा के लिहाज से भी यह कदम जरूरी है।

अगले तीन महीनों तक पर्यटकों को राष्ट्रीय उद्यान और उससे जुड़े भितरकनिका वन्यजीव अभयारण्य के मुख्य प्रवेश द्वारों से प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। डांगमाल, गुप्ति और खोला जैसे घोंसला स्थलों की सुरक्षा के लिए पूरे क्षेत्र में निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया है।

वन विभाग ने पर्यटकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यह निर्णय वन्यजीव संरक्षण और पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts