# Tags
#International

नेपाल में दर्दनाक हादसा,700 मीटर गहरी खाई में गिरी जीप,20 लोगों की मौत

नेपाल के Rolpa District में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही एक जीप पहाड़ी सड़क से फिसलकर करीब 700 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

यह हादसा थवांग ग्रामीण नगरपालिका-1 के जलजला क्षेत्र में हुआ। पुलिस के अनुसार, भारी बारिश के कारण सड़क पर कीचड़ हो गया था, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में जीप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

पुलिस ने पुष्टि की है कि हादसे में 20 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और अन्य संभावित घायलों की तलाश की जा रही है।

नेपाल के पहाड़ी इलाकों में खराब मौसम और दुर्गम सड़कों के चलते इस तरह की दुर्घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *