Operation Sindoor की पहली बरसी पर IAF ने जारी किया खास VIDEO, – ‘भारत कुछ नहीं भूलता’
07 मई 2026 | नई दिल्ली
Indian Air Force ने Operation Sindoor की पहली बरसी पर एक विशेष VIDEO जारी कर देश को उस सैन्य कार्रवाई की याद दिलाई, जिसने पहलगाम आतंकी हमले के बाद दुश्मनों को कड़ा जवाब दिया था। भारतीय वायुसेना ने यह VIDEO रात 1 बजकर 5 मिनट पर जारी किया, जिसे ऑपरेशन के पहले एयर स्ट्राइक का समय बताया जा रहा है।
VIDEO में भारतीय वायुसेना की तैयारियों, रणनीति और सटीक हमलों की झलक दिखाई गई है। इसमें आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाने वाले कई अहम सैन्य दृश्य भी शामिल हैं। VIDEO के जरिए भारतीय सेना की ऑपरेशनल क्षमता और हाई-प्रिसिजन स्ट्राइक सिस्टम को दिखाया गया।
IAF ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर VIDEO शेयर करते हुए लिखा, “Operation Sindoor से न्याय मिला। कार्रवाई में सटीक, स्मृति में अमर… Operation Sindoor जारी है। भारत कुछ नहीं भूलता, भारत किसी को माफ नहीं करता।” इस संदेश को भारत की आतंकवाद के खिलाफ सख्त नीति के तौर पर देखा जा रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सेना ने महज 88 घंटे के भीतर Operation Sindoor को अंजाम दिया था। इस ऑपरेशन में पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों और उनके नेटवर्क को निशाना बनाया गया था।
सोशल मीडिया पर IAF का यह VIDEO तेजी से वायरल हो रहा है। बड़ी संख्या में लोग भारतीय सेना और वायुसेना की कार्रवाई की सराहना कर रहे हैं। रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार इस तरह के वीडियो न सिर्फ जवानों का मनोबल बढ़ाते हैं, बल्कि दुश्मनों को भारत की सैन्य ताकत और तैयारी का स्पष्ट संदेश भी देते हैं।
Hindi 













































































































































































































































































































































































































































































































































































































