# Tags
#राज्य

करोड़ों का अस्पताल बना खंडहर,8 साल बाद भी नहीं शुरू हुई सुविधा

सीपत क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाल तस्वीर सामने आई है। वर्ष 2018 में करोड़ों रुपये की लागत से तैयार किया गया 100 बिस्तरों का अस्पताल आज तक शुरू नहीं हो सका है। वर्षों से बंद पड़ा यह भवन अब खंडहर में तब्दील होता जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक अस्पताल शुरू नहीं होने के पीछे स्वास्थ्य विभाग और राजनीतिक स्तर पर गंभीर उदासीनता जिम्मेदार मानी जा रही है। उपयोग नहीं होने के कारण भवन की स्थिति लगातार खराब होती गई। दीवारें टूटने लगी हैं, खिड़कियां उखड़ चुकी हैं और परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है।

स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि अस्पताल परिसर में असामाजिक तत्वों का कब्जा हो गया है। यहां खुलेआम मवेशी बांधे जा रहे हैं और भवन का इस्तेमाल तबेले के रूप में किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने रात के समय परिसर में असामाजिक गतिविधियां होने की शिकायत भी की है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि अस्पताल शुरू होने से आसपास के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकती थीं, लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण करोड़ों की सरकारी संपत्ति बर्बाद हो रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *