मानव मंदिर होटल में खराब मिठाई को लेकर हंगामा, महिला ने लगाए दुर्व्यवहार के आरोप
Manav Mandir Hotel खराब मिठाई बेचने के आरोपों को लेकर विवादों में घिर गया है। राज फैली वार्ड निवासी प्रकृति सिंह ने होटल प्रबंधन पर खराब मिठाई बेचने और शिकायत करने पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। मामले के सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, प्रकृति सिंह ने मानव मंदिर से आम और दूध से बनी करीब 150 रुपये की मिठाई खरीदी थी। महिला का आरोप है कि घर पहुंचकर जब उन्होंने मिठाई का डिब्बा खोला तो उसमें से तेज बदबू आने लगी। मिठाई की स्थिति देखकर उन्होंने उसे फ्रिज में सुरक्षित रख दिया और अगले दिन शिकायत लेकर होटल पहुंचीं।
महिला के अनुसार, शिकायत सुनने के बजाय होटल प्रबंधन ने उन्हें ही गलत ठहराना शुरू कर दिया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। इसके बाद होटल परिसर में काफी देर तक हंगामा होता रहा।
मामले की गंभीरता को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मिठाई के सैंपल जब्त कर जांच के लिए भेज दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Hindi 




































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































