बेमेतरा, 28 जून 2026
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर की दीवार ढहने से उसकी चपेट में आए दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।
यह हादसा नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम राउरपुर में हुआ। जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे घर के आंगन में खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिससे बच्चे और पास मौजूद महिला उसके नीचे दब गए।
108 एंबुलेंस की मदद से तीनों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रायपुर रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


