रायपुर, 23 जुलाई 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज गरियाबंद जिले के अमलीपदर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12:45 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से रवाना होंगे और स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से गरियाबंद जिले के अमलीपदर के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 2:00 बजे वे श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचेंगे, जहां दोपहर 2:00 बजे से 3:00 बजे तक भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा-अर्चना एवं दर्शन करेंगे।

मंदिर दर्शन के बाद मुख्यमंत्री अमलीपदर हेलीपैड पहुंचकर हेलीकॉप्टर से रायपुर लौटेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे शाम 4:15 बजे मुख्यमंत्री निवास, रायपुर पहुंचकर आरक्षित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts