रायपुर, 2 अक्टूबर 2026

जनसंपर्क विभाग के नव नियुक्त संचालक श्री आशीष टिकरिया ने आज जनसंपर्क संचालनालय पहुंचकर अपने नए दायित्व का पदभार ग्रहण किया।

पदभार ग्रहण करने के अवसर पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री टिकरिया का आत्मीय स्वागत किया और उन्हें नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।

श्री आशीष टिकरिया के पदभार संभालने के साथ ही जनसंपर्क विभाग में उनके नेतृत्व में विभागीय कार्यों और जनसंपर्क गतिविधियों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts