# Tags

एन. रंगासामी ने 5वीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (AINRC) के प्रमुख एन. रंगासामी ने बुधवार को पुडुचेरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राजभवन में आयोजित समारोह में उप-राज्यपाल के. कैलाशनाथन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। यह मुख्यमंत्री के रूप में रंगासामी का पांचवां कार्यकाल है। विधानसभा चुनाव में AINRC और बीजेपी गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद एक बार फिर पुडुचेरी में NDA सरकार का गठन हुआ है।

एक नींबू तोड़ने पर 12 वर्षीय बच्चे की पीट-पीटकर मार डाला, नालंदा के सकरावा गांव में फैला तनाव

बिहार के नालंदा जिले के अस्थमा थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरावा गांव में एक नींबू तोड़ने को लेकर हुए विवाद में 12 वर्षीय शुभम कुमार की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। परिजनों के अनुसार, शुभम ने गोरे खान के घर के पेड़ से एक नींबू तोड़ लिया था, जिसके बाद आरोपियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया और दो समुदायों के बीच जमकर रोड़ेबाजी व हंगामा हुआ। कई वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया, जबकि पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी खबर है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रतीक यादव के निधन पर बोले अखिलेश यादव, CM योगी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

समाजवादी पार्टी संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव के निधन से उत्तर प्रदेश की राजनीति और यादव परिवार में शोक की लहर फैल गई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने सौतेले भाई के निधन पर गहरा दुख जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “प्रतीक यादव का निधन अत्यंत दुखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि!”

PM मोदी ने 50% कम किया अपना काफिला, सरकारी विभागों में भी खर्च कटौती की तैयारी

पश्चिम एशिया में जारी संकट और कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित होने के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मितव्ययिता और ऊर्जा बचत की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। प्रधानमंत्री ने अपनी सुरक्षा में तैनात विशेष सुरक्षा समूह (SPG) को निर्देश दिया है कि उनके काफिले में शामिल वाहनों की संख्या 50 प्रतिशत तक कम की जाए। इसके साथ ही जहां संभव हो, नई गाड़ियां खरीदने के बजाय इलेक्ट्रिक वाहनों को काफिले में शामिल करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

IPL 2026: 86 रन पर ऑलआउट हुई सनराइजर्स हैदराबाद, आईपीएल इतिहास का सबसे शर्मनाक हार

आईपीएल 2026 के 56वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रन से करारी शिकस्त देते हुए प्वाइंट्स टेबल में टॉप स्थान हासिल कर लिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 168 रन बनाए, लेकिन जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम सिर्फ 86 रन पर ढेर हो गई। यह आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद का सबसे छोटा स्कोर बन गया।

PM मोदी की अपील के बाद साइकिल से दफ्तर पहुंचे SP-ASP, ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण संबंधी अपील का असर देखने को मिला, जहां पुलिस विभाग के अधिकारियों ने अनोखी पहल करते हुए साइकिल से कार्यालय पहुंचकर लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया। मंगलवार को कबीरधाम के पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह बघेल साइकिल चलाकर कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव सहित कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी इस अभियान में शामिल हुए।

फर्जी ‘बैगा’ प्रमाण पत्र से सरकारी नौकरी पाने का आरोप, जांच की मांग को लेकर बैगा समाज पहुंचा कलेक्ट्रेट

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति ‘बैगा’ के नाम पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाकर सरकारी नौकरियां हासिल करने का मामला सामने आया है। बैगा समाज के लोगों ने इस कथित फर्जीवाड़े के खिलाफ कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। समाज का आरोप है कि बिलासपुर जिले के ग्राम पोड़ी (सीपत) के करीब 55 लोगों ने कूटरचित दस्तावेजों के जरिए फर्जी ‘बैगा’ प्रमाण पत्र बनवाकर सरकारी सेवाओं में नियुक्ति हासिल की है।

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर नक्सलियों का बड़ा डंप बरामद, 1 करोड़ से ज्यादा कैश और AK-47 समेत भारी मात्रा में हथियार जब्त

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर स्थित अबूझमाड़ के जंगलों में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों का बड़ा डंप बरामद किया गया, जिसमें 1 करोड़ 1 लाख 64 हजार रुपये नकद, AK-47 समेत भारी मात्रा में ऑटोमैटिक हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री जब्त की गई है। यह कार्रवाई जिला पुलिस, डीआरजी, आईटीबीपी और बीएसएफ की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

1.40 करोड़ की सड़क निर्माण पर उठे भ्रष्टाचार के आरोप, कुछ दिनों में उखड़ने लगी डामर की परत; वीडियो वायरल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत अमगांव के आश्रित ग्राम आमाकोनी से बहतरा तक बनाई गई करीब 1 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। लगभग 1 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से बनी यह सड़क निर्माण के कुछ ही दिनों बाद जगह-जगह से उखड़ने लगी है। स्थिति यह है कि सड़क की डामर परत हाथ से ही निकल रही है, जिसका वीडियो स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

NEET पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, महाराष्ट्र से लीक हुआ पेपर; सामने आया पूरा ट्रैवल रूट

NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में जांच एजेंसियों को बड़ा सुराग मिला है। शुरुआती जांच में जहां इस मामले का कनेक्शन राजस्थान से जुड़ा बताया जा रहा था, वहीं अब महाराष्ट्र कनेक्शन सामने आया है। जांच में खुलासा हुआ है कि पेपर की पहली कॉपी महाराष्ट्र के नासिक में तैयार हुई थी और वहीं से लीक की शुरुआत हुई। हालांकि पूछताछ में यह भी सामने आया है कि असली ‘गेस पेपर’ पुणे से निकला था। मामले की जांच अब CBI को सौंप दी गई है।