# Tags

भाजपा कार्यसमिति बैठक में मोदी, शाह और साय को स्टैंडिंग ओवेशन, महिला आरक्षण विरोध पर कांग्रेस पर निशाना

रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की अहम बैठक में संगठन और आगामी राजनीतिक रणनीतियों को लेकर व्यापक चर्चा हुई। बैठक में नक्सल उन्मूलन, विभिन्न राज्यों में भाजपा की चुनावी जीत और केंद्र व राज्य नेतृत्व की भूमिका को लेकर प्रस्ताव पारित किए गए। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि पहले कार्यसमिति बैठकों में कार्यकर्ता अपनी समस्याएं रखते थे, लेकिन अब बैठकों में नक्सल उन्मूलन और बस्तर के विकास पर चर्चा हो रही है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए बैठक में तीनों नेताओं को स्टैंडिंग ओवेशन दिया गया। विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर में अब मड़ई-मेलों की रौनक लौट रही है और क्षेत्र विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है।

रायगढ़ में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़, 1 करोड़ से ज्यादा कैश और हवाला नेटवर्क का खुलासा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी और हवाला नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित सट्टा सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। साइबर सेल, कोतवाली और घरघोड़ा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 1 करोड़ 2 लाख 81 हजार 300 रुपये नकद, नोट गिनने की मशीन, मोबाइल फोन और वित्तीय लेनदेन से जुड़े अहम साक्ष्य बरामद किए गए हैं। मामले में रायगढ़ निवासी करन चौधरी, पुष्कर अग्रवाल और सुनील अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया है।

बाहुबली पूर्व MLA विजय मिश्रा को उम्रकैद की सजा, 46 साल पुराने हत्या मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला

उत्तर प्रदेश के बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्रा को 46 साल पुराने हत्या मामले में एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने कठोर उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने विजय मिश्रा समेत चार आरोपियों को आईपीसी की धारा 302 के तहत आजीवन कारावास और एक-एक लाख रुपये जुर्माने की सजा दी है। वहीं धारा 307 के तहत 10-10 साल की अतिरिक्त सजा और 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट के जज योगेश कुमार तृतीय ने यह फैसला सुनाया।

CM बनते ही विजय का बड़ा फैसला, तमिलनाडु में 3 साल बाद मॉर्निंग शो को मिली मंजूरी

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने के बाद थलापति विजय लगातार बड़े फैसले लेते नजर आ रहे हैं। विधानसभा में 144 विधायकों के समर्थन से बहुमत साबित करने के बाद विजय ने अब राज्य में फिल्मों के मॉर्निंग शो को मंजूरी देने का फैसला लिया है। करीब तीन साल बाद तमिलनाडु में सुबह 9 बजे के स्पेशल शो की अनुमति दी गई है। इस फैसले का सीधा फायदा अभिनेत्री तृषा कृष्णन और अभिनेता सूर्या की अपकमिंग फिल्म ‘करप्पू’ को मिला है, जो 14 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

एयर इंडिया का बड़ा फैसला, कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बंद; यात्रियों को हो सकती है भारी परेशानी

टाटा समूह की एयर इंडिया ने अपने अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क में बड़ा बदलाव करते हुए जून 2026 से अगले तीन महीनों तक कई इंटरनेशनल रूट्स पर उड़ानें कम करने और कुछ रूट्स पर सेवाएं पूरी तरह बंद करने का फैसला लिया है। एयरलाइन ने दिल्ली से शिकागो, नेवार्क, सिंगापुर और शंघाई जाने वाली उड़ानों को अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया है। वहीं सैन फ्रांसिस्को, पेरिस और टोरंटो जैसे प्रमुख शहरों के लिए उड़ानों की संख्या भी घटाई गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार एयर इंडिया ने कुल मिलाकर प्रतिदिन लगभग 100 उड़ानों में कटौती की है।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक जारी, 2028 विधानसभा चुनाव रणनीति पर मंथन

राजधानी रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में आगामी 2028 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक रणनीति, राजनीतिक मुद्दों और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा हो रही है। बैठक में सत्ता और संगठन से जुड़े करीब 400 नेता शामिल हुए हैं। इस दौरान दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पारित किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

पीएम मोदी के आह्वान के बाद CM साय ने घटाया काफिला, मंत्रियों और प्रदेशवासियों से भी संयमित ईंधन उपयोग की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन संरक्षण और संसाधनों के संयमित उपयोग के आह्वान के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने काफिले में कटौती करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक काफिले में 5 वाहनों की कमी करते हुए अब 13 की जगह केवल 8 गाड़ियां रखने का फैसला किया है। इसके साथ ही उन्होंने मंत्रियों, निगम-मंडलों के पदाधिकारियों और प्रदेशवासियों से भी पेट्रोल-डीजल के जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग की अपील की है।

PoK में 9 जून को बड़े आंदोलन का ऐलान, पाकिस्तान सरकार के खिलाफ बढ़ता जा रहा जनता का गुस्सा

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में पाकिस्तान सरकार के खिलाफ जनता का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) ने 9 जून को पूरे क्षेत्र में बंद और बड़े आंदोलन का ऐलान किया है। समिति ने चेतावनी दी है कि यदि 31 मई तक उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो PoK में चक्का जाम, बाजार बंद और व्यापक विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। बढ़ती महंगाई, बिजली संकट, राजनीतिक उपेक्षा और प्रशासनिक दमन को लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

तमिलनाडु में CM विजय ने जीता विश्वास मत, विधानसभा में 144 विधायकों का मिला समर्थन

तमिलनाडु विधानसभा में बुधवार को हुए फ्लोर टेस्ट में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने बहुमत साबित कर दिया। विश्वास मत के दौरान विजय सरकार के पक्ष में 144 विधायकों ने मतदान किया, जबकि विरोध में 22 वोट पड़े। वहीं 5 विधायक मतदान प्रक्रिया में शामिल नहीं हुए। इस तरह नई सरकार ने स्पष्ट बहुमत के साथ सदन में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। विधानसभा में हुए इस शक्ति परीक्षण के साथ ही राज्य में पिछले कई दिनों से चल रहा राजनीतिक असमंजस भी समाप्त हो गया।

रायपुर में ट्रेड यूनियनों का प्रदर्शन, गिरफ्तार मजदूरों की रिहाई और ₹26 हजार न्यूनतम वेतन की मांग

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और विभिन्न स्वतंत्र संगठनों के संयुक्त आह्वान पर मंगलवार को राष्ट्रीय मांग दिवस मनाया गया। इसी क्रम में राजधानी रायपुर के अंबेडकर चौक पर ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच के नेतृत्व में श्रमिकों और कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन कर नोएडा, गुरुग्राम और अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में गिरफ्तार मजदूरों की रिहाई की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान श्रमिक नेताओं ने असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के शोषण, कम वेतन, असुरक्षित कार्य परिस्थितियों और बढ़ते ठेकेदारीकरण को लेकर सरकार पर निशाना साधा।