# Tags
#All #राज्य

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बगिया से रायपुर लौटेंगे, विधानसभा सत्र में होंगे शामिल

रायपुर, 17 जुलाई 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का शुक्रवार, 17 जुलाई का कार्यक्रम जारी हो गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 9:00 बजे अपने निज निवास बगिया से रवाना होंगे और हेलीकॉप्टर के माध्यम से रायपुर पहुंचेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बगिया (जशपुर) से सुबह 9:10 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान करेंगे और 10:25 बजे पुलिस मुख्यालय हेलीपैड, नया रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। वहां से कार द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा, सेक्टर-19 के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 10:35 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचेंगे, जहां वे विधानसभा सत्र में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे शाम 5:30 बजे तक विधानसभा की कार्यवाही में भाग लेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 5:30 बजे विधानसभा से रवाना होकर 5:55 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर पहुंचेंगे, जहां वे आरक्षित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *