रायपुर,24 जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार 24 जुलाई को एक दिवसीय बेंगलुरु दौरे पर रहेंगे। जारी आधिकारिक दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 9:00 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर से रवाना होंगे और स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से इंडिगो की उड़ान के जरिए बेंगलुरु के लिए प्रस्थान करेंगे।

बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री चिक्कबल्लापुर जिले के मुद्देनहल्ली स्थित सत्य साई ग्राम जाएंगे। यहां वे दोपहर 12:45 बजे से 3:45 बजे तक आयोजित “सत्य साई ग्राम स्वर्ण जयंती समारोह” में शामिल होंगे। इस दौरान उनके कार्यक्रम में आरक्षित बैठक (Reserved) का भी समय निर्धारित किया गया है।

समारोह के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सड़क मार्ग से वापस केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचेंगे और शाम 5:30 बजे इंडिगो की उड़ान से रायपुर के लिए रवाना होंगे। उनका शाम 7:20 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचने का कार्यक्रम है, जिसके बाद वे 7:50 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर अपना दौरा समाप्त करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts