रायपुर, 24 नवंबर 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज मंगलवार को दुर्ग-भिलाई के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से सुबह 11:10 बजे कार द्वारा रवाना होंगे। इसके बाद 11:15 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से भिलाई के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे जयंती स्टेडियम हेलीपेड, भिलाई पहुंचेंगे। यहां से कार द्वारा वार्ड क्रमांक 18, दुर्ग मंदिर मंच मरौदा, रिसाली पहुंचेंगे। सुबह 11:40 बजे से दोपहर 12:40 बजे तक भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित होगा।

भिलाई में साइबर थाने का करेंगे लोकार्पण

मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर 12:50 बजे साइबर थाना, सेक्टर-6 भिलाई पहुंचेंगे। यहां साइबर थाने का लोकार्पण कार्यक्रम दोपहर 12:50 से 1:05 बजे तक निर्धारित है।

इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:10 बजे गुरुद्वारा श्री सिंह सभा, सेक्टर-6 भिलाई पहुंचेंगे। यहां से 1:50 बजे रवाना होकर दोपहर 1:55 बजे सेक्टर-2 भिलाई पहुंचेंगे। इसके बाद 2:20 बजे वहां से रवाना होकर 2:25 बजे आईटीआई मैदान, खुर्सीपार भिलाई पहुंचेंगे।

आईटीआई मैदान और मंगल भवन में भूमिपूजन-लोकार्पण

मुख्यमंत्री दोपहर 2:25 बजे से 3:25 बजे तक आईटीआई मैदान, खुर्सीपार में आयोजित भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद दोपहर 3:35 बजे मंगल भवन, भिलाई-3 पहुंचेंगे। यहां 3:35 बजे से 4:35 बजे तक भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शाम 4:40 बजे थाना ग्राउंड परिसर, भिलाई-3 स्थित हेलीपेड पहुंचेंगे और 4:45 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना होंगे। शाम 4:55 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर पहुंचने के बाद 5 बजे कार से मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे। शाम 5:05 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।

रात में नगर कीर्तन और गुरु पर्व कार्यक्रम में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रात में भी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे रात 9:30 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर 9:35 बजे खालसा स्कूल परिसर, रायपुर पहुंचेंगे।

यहां रात 9:35 बजे से 10:05 बजे तक नगर कीर्तन, शोभा यात्रा एवं गुरु पर्व कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके बाद रात 10:05 बजे खालसा स्कूल परिसर से रवाना होकर 10:10 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री के इस दौरे के दौरान दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts