रायपुर,27 नवम्बर 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 27 नवंबर 2026 (शुक्रवार) को महासमुंद और बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं विकासात्मक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:45 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे। सुबह 10:50 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड रायपुर पहुंचेंगे और 10:55 बजे हेलीकॉप्टर से महासमुंद जिले के लिए प्रस्थान करेंगे। सुबह 11:35 बजे ग्राम गढ़फुलझर, विकासखंड बसना पहुंचने के बाद 11:45 बजे कार सेवा नानक सागर साहिब पहुंचेंगे।
यहां मुख्यमंत्री सुबह 11:45 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक आयोजित विशेष कीर्तन समागम कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12:45 बजे कार सेवा नानक सागर साहिब से रवाना होकर हेलीपैड पहुंचेंगे और 12:55 बजे हेलीकॉप्टर से बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 2:25 बजे रघुनाथनगर के आदर्श बालक आश्रम मैदान स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से कार द्वारा रवाना होकर 2:35 बजे हाई स्कूल ग्राउंड रघुनाथनगर पहुंचेंगे।
हाई स्कूल ग्राउंड में दोपहर 2:35 बजे से 3:35 बजे तक करमा महोत्सव एवं मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 3:35 बजे हाई स्कूल ग्राउंड से रवाना होकर 3:40 बजे आदर्श बालक आश्रम मैदान स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से 3:45 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
शाम 5:05 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड रायपुर पहुंचने के बाद 5:10 बजे कार से मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे। शाम 5:15 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे।


