नई दिल्ली, 8 अक्टूबर 2026

त्योहारी सीजन में आम लोगों को महंगाई का झटका लगा है। पिछले कुछ दिनों में दालों की कीमतों में 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अरहर, उड़द, मूंग, चना और मसूर दाल के साथ काबुली चना, चावल, चीनी और मसालों के दाम भी बढ़े हैं। वहीं सरसों तेल, रिफाइंड और देसी घी की कीमतों में भी तेजी आई है।

कारोबारियों के मुताबिक, त्योहारों के नजदीक बढ़ती मांग के कारण खाद्य वस्तुओं की कीमतों में आगे भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

उड़द दाल सबसे ज्यादा महंगी

पिछले एक महीने में दालों की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिली है। अरहर दाल करीब 120 रुपये से बढ़कर 146-148 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। वहीं उड़द दाल का भाव 120-125 रुपये से बढ़कर करीब 150 रुपये प्रति किलो हो गया है।

चना दाल 80 रुपये से बढ़कर 100 रुपये प्रति किलो और मसूर दाल 80 रुपये से बढ़कर करीब 90-100 रुपये प्रति किलो हो गई है। मूंग दाल की कीमत भी बढ़कर करीब 112-120 रुपये प्रति किलो के आसपास पहुंच गई है।

सितंबर से अक्टूबर में ऐसे बदले दाम

वस्तु सितंबर अक्टूबर अरहर दाल ₹120/kg ₹146/kg मूंग दाल ₹106/kg ₹112/kg उड़द दाल ₹125/kg ₹150/kg चना दाल ₹80/kg ₹100/kg मसूर दाल ₹80/kg ₹90/kg इंडिया गेट चावल ₹110/kg ₹130/kg चीनी ₹42/kg ₹55/kg लाल मिर्च ₹275/kg ₹290/kg धनिया ₹190/kg ₹210/kg

तेल और घी के दाम भी बढ़े

दालों के साथ खाद्य तेल और घी की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। देसी घी के भाव में करीब 30 रुपये प्रति किलो का उछाल आया है। वहीं सरसों तेल की कीमत में 10 से 20 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

रिफाइंड तेल भी करीब 10 रुपये तक महंगा हुआ है। कारोबारियों का कहना है कि त्योहारों के दौरान मांग बढ़ने से खाद्य वस्तुओं की कीमतों में आगे भी बदलाव देखने को मिल सकता है।

त्योहारी खरीदारी पर बढ़ेगा असर

त्योहारी सीजन में घरों में मिठाई, पकवान और अन्य खाद्य सामग्री की खरीद बढ़ जाती है। ऐसे में दाल, चावल, चीनी, तेल और घी के बढ़ते दाम घरेलू बजट पर असर डाल सकते हैं। आने वाले दिनों में मांग और बाजार की स्थिति के आधार पर कीमतों में और उतार-चढ़ाव की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts