राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ दौरे के बाद रायपुर से रवाना, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी विदाई
रायपुर, 23 अक्टूबर 2026
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के समापन पर स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर से रवाना हुईं।
इस अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति को आत्मीय विदाई दी। विमानतल पर मंत्रीगण, जनप्रतिनिधिगण तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे।
राष्ट्रपति के छत्तीसगढ़ प्रवास के समापन पर राज्य के प्रमुख पदाधिकारियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।


