रायपुर,3 सितंबर 2026

राजधानी रायपुर में शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने को लेकर एक कारपेंटर पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना बंगाली चाय दुकान के पास हुई, जहां किसी बात को लेकर कारपेंटर और आरोपी के बीच विवाद हो गया।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने कारपेंटर से शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे। पैसे देने से इनकार करने के बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इसी दौरान आरोपी ने चाकू निकालकर कारपेंटर पर हमला कर दिया।

आरोपी ने कारपेंटर पर करीब 6 बार चाकू से वार किया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

पूरी वारदात CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में विवाद के बाद आरोपी को कारपेंटर पर चाकू से हमला करते हुए देखा जा सकता है।

घायल कारपेंटर को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts