आजादी के बाद पहली बार रावघाट पहुँचेगी रेल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 20 अक्टूबर को करेंगे ऐतिहासिक रेल परियोजनाओं का शुभारंभ
आजादी के बाद पहली बार 20 अक्टूबर को रावघाट तक रेल पहुँचेगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में ताड़ोकी-रावघाट और अभनपुर-कुरूद ब्रॉडगेज रेल लाइन का उद्घाटन होगा। रावघाट-रायपुर एवं रायपुर-कुरूद यात्री रेल सेवाओं की शुरुआत और रायपुर में आधुनिक इलेक्ट्रिक रेल इंजन मेंटेनेंस फैसिलिटी का शिलान्यास भी किया जाएगा।


