छत्तीसगढ़ में बस सफर हुआ महंगा: नई किराया दरें राजपत्र में जारी, दिव्यांग यात्रियों को मिलेगी 50 प्रतिशत तक छूट
छत्तीसगढ़ सरकार ने यात्री बसों की नई किराया दरें राजपत्र में जारी की हैं। साधारण बस में शुरुआती 5 किलोमीटर का किराया 10 रुपये, जबकि डीलक्स और एसी सुपर लग्जरी बस में 12 रुपये तय किया गया है। दिव्यांग यात्रियों को निर्धारित शर्तों के अनुसार 50 प्रतिशत तक छूट मिलेगी।


