विज्ञान और तकनीक से बदलेगा छत्तीसगढ़, साइंस सिटी में 7-डी थिएटर, प्लेनेटेरियम और स्पेस गैलरी होंगे आकर्षण
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की समीक्षा बैठक में नवा रायपुर में प्रस्तावित साइंस सिटी की स्थापना की प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। साइंस सिटी में 7-डी थिएटर, प्लेनेटेरियम, स्पेस गैलरी और रिन्यूएबल एनर्जी पार्क सहित कई आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।


