बस्तर दशहरा की अनोखी परंपरा भीतर रैनी, आधी रात को रथ लेकर कुम्हड़ाकोट पहुंचे आदिवासी, आज होगी वापसी
बस्तर दशहरा की करीब 600 साल पुरानी भीतर रैनी की रस्म बुधवार देर रात निभाई गई। माड़िया समुदाय के लोग आठ चक्कों वाले विशालकाय विजय रथ को कुम्हड़ाकोट के जंगल ले गए। गुरुवार को नवा खानी की रस्म के बाद रथ वापस मां दंतेश्वरी मंदिर लाया जाएगा।
बस्तर दशहरा में आधी रात को संपन्न हुई निशा जात्रा, 12 गांवों से 24 मटकों में पहुंचा पारंपरिक भोग-प्रसाद
जगदलपुर में विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा की निशा जात्रा 19 अक्टूबर की आधी रात को संपन्न हुई। अनुपमा चौक स्थित निशा जात्रा गुड़ी में देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की गई। 12 गांवों के राउत ग्रामीण 24 मिट्टी के मटकों में पारंपरिक भोग-प्रसाद लेकर पहुंचे। अब अगली प्रमुख रस्म मावली परघाव की


