बस्तर ओलंपिक के तीसरे संस्करण में रिकॉर्ड भागीदारी, 6 लाख से अधिक खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन, महिलाओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा
बस्तर ओलंपिक 2026 के तीसरे संस्करण में सात जिलों से 6 लाख 492 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है। इनमें 3.83 लाख से अधिक महिलाएं शामिल हैं। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने खिलाड़ियों के उत्साह की सराहना की। प्रतियोगिताएं विकासखंड, जिला और संभाग स्तर पर 11 खेल विधाओं में आयोजित होंगी।


