‘बदलता बस्तर-संवरता छत्तीसगढ़’ की थीम ने जीता दिल, वन संरक्षण, पर्यटन और आजीविका की पहल को मिला राज्योत्सव में सम्मान
नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव 2026 में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ‘बदलता बस्तर-संवरता छत्तीसगढ़’ थीम पर आधारित प्रदर्शनी को प्रथम पुरस्कार मिला। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सम्मान प्रदान किया। प्रदर्शनी में वन संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा, बस्तर पर्यटन, ग्रामीण रोजगार, महिला आजीविका और डिजिटल नवाचारों की झलक दिखाई गई।


