निकाय चुनाव से पहले रिसाली को CM विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात, 68 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन, 137 करोड़ की घोषणाएं
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग जिले के रिसाली नगर निगम क्षेत्र में 68 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। साथ ही 137 करोड़ रुपये के अतिरिक्त विकास कार्यों की घोषणा की। वृहद पेयजल योजना, स्ट्रीट लाइट और मुक्तिधामों के सौंदर्यीकरण से क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।


