छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल, गणेशपुर अस्पताल के बाहर गर्भवती ने दिया बच्चे को जन्म, नवजात की मौत
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के गणेशपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का गेट बंद होने के कारण गर्भवती महिला का अस्पताल के बाहर प्रसव हुआ। जन्म के कुछ देर बाद नवजात की मौत हो गई, जबकि प्रसूता की हालत गंभीर है। मामले में दो स्वास्थ्यकर्मियों को निलंबित किया गया है।


