मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा पर अमल: कुनकुरी में 1.01 करोड़ रुपये के दो विकास कार्यों को मिली मंजूरी, सूर्य नमस्कार चौक और सामुदायिक भवन का होगा निर्माण
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा के अनुरूप जशपुर जिले के कुनकुरी में 1.01 करोड़ रुपये से अधिक के दो विकास कार्यों को अंतिम स्वीकृति मिली है। 76.81 लाख रुपये से सूर्य नमस्कार चौक और 24.83 लाख रुपये से सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा।
शिक्षा से ही समाज का विकास: कंवर समाज के कार्यक्रम में बोले CM विष्णु देव साय, सामुदायिक भवनों के लिए 1.55 करोड़ की सौगात
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास का मूल मंत्र है और कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, यह सभी की जिम्मेदारी है। रायपुर में कंवर समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में उन्होंने सामुदायिक भवनों के निर्माण एवं जीर्णोद्धार के लिए


