मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पत्नी कौशल्या साय के साथ की गौमाता की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पत्नी कौशल्या साय के साथ जशपुर जिले के बगिया स्थित निवास में गौमाता की पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, किसानों की खुशहाली और खेतों में भरपूर फसल होने की कामना करते हुए प्रकृति संरक्षण एवं गौसेवा का संदेश दिया।
छत्तीसगढ़ में गौ-संरक्षण की बड़ी पहल: प्रदेशभर में स्थापित होंगे 1,460 गौधाम, निराश्रित मवेशियों को मिलेगा सुरक्षित आश्रय
छत्तीसगढ़ सरकार ने निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए गौधाम योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू करने का निर्णय लिया है। योजना के तहत प्रदेश में 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे, जिससे गौ-संरक्षण के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था और कृषि व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।


