जशपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई पहल,साय सरकार में कंडोरा में खुलेगा फिजियोथेरेपी कॉलेज, 50 सीटों से शुरू होगा दाखिला
जशपुर के कंडोरा में 50 सीटों वाला फिजियोथेरेपी कॉलेज शुरू करने की तैयारी है। 1.10 करोड़ रुपये के भवन में प्रारंभिक संचालन होगा, जबकि चराईडांड में 13.93 करोड़ रुपये से हाईटेक स्थायी कैंपस विकसित किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ के 6 जिलों में 312 वैद्यों का प्रमाणीकरण, मार्च 2027 तक 1 हजार वैद्यों को प्रमाणित करने का लक्ष्य
छत्तीसगढ़ के 6 जिलों में 312 वैद्यों का प्रमाणीकरण किया गया। पांच उपचार विधाओं के परीक्षण के बाद प्रमाणन दिया गया है, जबकि मार्च 2027 तक 1 हजार वैद्यों के प्रमाणीकरण का लक्ष्य है।
छत्तीसगढ़ में आयुष्मान योजना को लेकर सवाल: सिजेरियन डिलीवरी समेत कई जरूरी गायनी इलाज निजी अस्पतालों में नहीं हो रहे कवर
छत्तीसगढ़ में निजी अस्पतालों में सिजेरियन डिलीवरी, कई गायनी सर्जरी, एमटीपी और सर्वाइकल कैंसर की जांच जैसी सेवाओं का आयुष्मान योजना के तहत लाभ नहीं मिलने की बात रिपोर्ट में सामने आई है।
कैंसर के खिलाफ जंग में मरीज को यह भरोसा जरूरी कि वह अकेला नहीं: CM साय, नवा रायपुर में 5 हजार बेड की मेडिसिटी
medicityमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चौथे BMC छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव-2026 में कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार पर जोर दिया। नवा रायपुर में 5 हजार बिस्तरों की मेडिसिटी, कैंसर मरीजों का व्यवस्थित डेटाबेस और HPV टीकाकरण को लेकर सरकार की पहल की जानकारी दी गई।
एम्स रायपुर का तीसरा दीक्षांत समारोह: उपराष्ट्रपति बोले- मजबूत इच्छाशक्ति और विकास से छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद का अंत
एम्स रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा कि मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति, दृढ़ सुरक्षा नीति और विकासोन्मुखी शासन से छत्तीसगढ़ में दशकों पुराने नक्सली खतरे का अंत हुआ है। समारोह में 689 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई, जबकि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 16 विद्यार्थियों को
दो साल की बच्ची के गले में फंसा सेफ्टी पिन, डॉक्टरों ने दूरबीन पद्धति से निकालकर बचाई जान
बस्तर के मावलीबेडा में खेलते समय दो साल की बच्ची ने सेफ्टी पिन निगल लिया, जो सांस की नली में फंस गया। मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के डॉक्टरों ने दूरबीन पद्धति से सफलतापूर्वक पिन निकालकर बच्ची की जान बचाई।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से की सौजन्य भेंट, छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य सेवाओं पर हुई अहम चर्चा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण पर चर्चा की। बस्तर, सरगुजा और दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन, डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार
आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर डीकेएस अस्पताल रायपुर में सफल उपचार हुआ। स्वस्थ होने के बाद अविनाश ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर आभार जताया।
CGMSC पर लगा 1 लाख रुपये का जुर्माना निरस्त, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट का आदेश पलटा
सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (CGMSC) पर लगाए गए 1 लाख रुपये के जुर्माने को निरस्त कर दिया है। कोर्ट ने माना कि टेंडर प्रक्रिया में निगम की ओर से कोई गलती नहीं हुई और ठेकेदार को नियमों के तहत ही टेंडर से बाहर किया गया था।


