अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक विरासत का प्रदर्शन, दुर्लभ पांडुलिपियों और ताम्रपत्रों ने खींचा लोगों का ध्यान
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक विरासत आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। पवेलियन में 1858 की ऐतिहासिक पांडुलिपि, 1735 का ताम्रपत्र, रानी दुर्गावती युग की दुर्लभ पांडुलिपि और पंडित सुंदरलाल शर्मा की जेल पत्रिका प्रदर्शित की गई हैं।
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की 16वीं शताब्दी की स्वर्ण अक्षरों वाली गीता और दुर्लभ ताम्रपत्र बने आकर्षण का केंद्र
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की 16वीं शताब्दी की स्वर्ण अक्षरों वाली श्रीमद्भगवद्गीता की दुर्लभ पांडुलिपि और वर्ष 1735 का मराठाकालीन ताम्रपत्र आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। जूरी सदस्यों ने भी छत्तीसगढ़ पवेलियन का भ्रमण किया और पारंपरिक गेंड़ी नृत्य

