भटगांव विधानसभा के 97 गांवों में होगा विद्युत विस्तार, 11.62 करोड़ की परियोजना को मिली मंजूरी
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 'धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान' के तहत भटगांव विधानसभा क्षेत्र के 97 गांवों में 11.62 करोड़ रुपये की लागत से विद्युत विस्तार किया जाएगा।
अग्रिम कर हस्तांतरण से छत्तीसगढ़ को ₹3,602 करोड़, विकास कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को अग्रिम कर हस्तांतरण के तहत ₹3,602 करोड़ जारी किए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि इससे अधोसंरचना, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास परियोजनाओं को नई गति मिलेगी।
मजबूत अधोसंरचना और नई उद्योग नीति से निवेश को मिल रही रफ्तार, सीजी टेंट एंड डेकोर एक्सपो-2026 में बोले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सीजी टेंट एंड डेकोर एक्सपो-2026 में कहा कि नई उद्योग नीति, मजबूत अधोसंरचना और निवेश अनुकूल माहौल के चलते छत्तीसगढ़ उद्योग एवं व्यापार के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
कोरबा के पांच वार्डों को 76 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात, मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया लोकार्पण-भूमिपूजन
कोरबा नगर निगम के पांच वार्डों में लगभग 76 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात मिली। उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन और महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने 36.58 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 39.38 लाख रुपये के नए विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।
बस्तर में अरुणाचल मॉडल पर सड़क निर्माण की मांग, मुख्यमंत्री साय ने केंद्र से किया विशेष प्रावधान का आग्रह
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर PMGSY-IV के तहत बस्तर में अरुणाचल प्रदेश की तर्ज पर 10 किलोमीटर क्लस्टर व्यवस्था लागू करने का आग्रह किया, ताकि दूरस्थ गांवों तक सड़क संपर्क सुनिश्चित हो सके।
प्रधानमंत्री मोदी से मिले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, बस्तर विजन और ₹10,500 करोड़ की यूरिया परियोजना समेत कई अहम प्रस्तावों पर हुई चर्चा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर बस्तर विजन, ₹10,500 करोड़ की यूरिया परियोजना, 461 गांवों की ग्रिड कनेक्टिविटी, AIIA स्थापना, ₹8 लाख करोड़ निवेश, लखपति दीदी सम्मेलन और छत्तीसगढ़ के समग्र विकास से जुड़े अहम प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की।
बस्तर से सरगुजा तक मजबूत होगी रेल कनेक्टिविटी, मुख्यमंत्री साय ने रेल मंत्री से प्रमुख परियोजनाओं पर की चर्चा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर कटघोरा-डोंगरगढ़, रावघाट-जगदलपुर समेत कई महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को गति देने और नई रेल लाइनों को शीघ्र स्वीकृति देने पर विस्तृत चर्चा की।
गरियाबंद में भारी बारिश का कहर, उदंती नदी पर निर्माणाधीन पुल ढहा
गरियाबंद में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण उदंती नदी पर बन रहा करीब 9 करोड़ रुपये का निर्माणाधीन पुल ढह गया। पुल के गिरने से छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच संपर्क परियोजना प्रभावित हुई है।
विशेष केंद्रीय सहायता योजना के कार्यों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
मुख्य सचिव श्री विकासशील ने विशेष केंद्रीय सहायता (SCA) योजना के तहत बीजापुर, नारायणपुर, कांकेर और सुकमा में चल रहे सड़क, पुल-पुलिया और भवन निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए स्वीकृत परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।
16 लाख की सड़क एक साल बाद भी अधूरी, ग्रामीणों ने सड़क पर धान रोपकर जताया विरोध
बालोद जिले के भैसबोड़ गांव में 16.15 लाख रुपये की स्वीकृत सड़क का निर्माण करीब एक साल बाद भी शुरू नहीं होने पर ग्रामीणों ने सड़क पर धान रोपकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया।


