मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के कालीबाड़ी मंदिर में मां काली और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के कालीबाड़ी मंदिर और दुर्गा पूजा पंडाल में मां काली एवं मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पर्व-उत्सव सामाजिक एकता, सांस्कृतिक चेतना और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं।


