करमा तिहार में CM साय की बड़ी घोषणाएं, कंवर समाज को 90 लाख और रायपुर में महोत्सव के लिए 10 लाख
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में करमा परब महोत्सव में कंवर समाज के लिए 90 लाख रुपए और राजधानी में प्रतिवर्ष करमा महोत्सव के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, नशामुक्ति, सामाजिक एकजुटता और संस्कृति संरक्षण का आह्वान किया।


