जशपुर में करम महोत्सव, सामाजिक भवन लोकार्पण और प्रांतीय चीक सामाजिक सम्मेलन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 28 नवंबर को जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। कुंजारा में सौर ऑन-ग्रिड पावर प्लांट का लोकार्पण करेंगे। कंडोरा में सोहराई करम महोत्सव और जोकारी में विकास कार्यों के लोकार्पण, भूमिपूजन एवं सामाजिक सम्मेलन में शामिल होंगे।


