लेमन ग्रास की खेती से महक रही आत्मनिर्भरता, जीपीएम की 10 महिला समूहों ने 20 एकड़ में शुरू किया रोजगार का नया सफर
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के ग्राम अमारू में 10 महिला स्वसहायता समूहों ने करीब 20 एकड़ में लेमन ग्रास की खेती शुरू की है। महिलाएं तेल उत्पादन और बाजार से जुड़कर ‘लखपति दीदी’ बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।


