महासमुंद जिला जेल में बंदी की अचानक मौत, सुबह चक्कर खाकर गिरा, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
महासमुंद जिला जेल में बुधवार सुबह बंदी सैय्यद अशफाक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वह चक्कर खाकर गिर पड़ा था। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट होने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
महासमुंद जेल में सुरक्षा पर सवाल: तड़के पांच कैदियों ने बनाई भागने की योजना, चार फरार और एक मौके पर पकड़ा गया
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला जेल से सोमवार सुबह चार कैदी कंबल के सहारे ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गए। पांचवां कैदी गिरने के बाद पकड़ लिया गया। फरार कैदियों में तीन NDPS और एक चोरी के मामले में बंद था। पुलिस तलाश में जुटी है।


