छत्तीसगढ़ की दूरियां घटेंगी, विकास की रफ्तार बढ़ेगी: मुख्यमंत्री साय
मॉडिफाइड उड़ान योजना के नए चरण के लिए भारत सरकार और छत्तीसगढ़ शासन के बीच समझौता हुआ है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि बेहतर हवाई संपर्क से प्रदेश की दूरियां घटेंगी और पर्यटन, व्यापार, निवेश व रोजगार को नई गति मिलेगी।


