इंसान नहीं होगा दुश्मन! Akshay Kumar की ‘समुक’ में दिखेगा साइंस फिक्शन का रोमांच, 28 मई 2027 को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज
अक्षय कुमार की आगामी साइंस फिक्शन फिल्म ‘समुक’ का पहला मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। मिलिट्री लुक में नजर आए खिलाड़ी कुमार की फिल्म 28 मई 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में विपुल अमृतलाल शाह के साथ उनकी जोड़ी फिर नजर आएगी।


