अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक विरासत का प्रदर्शन, दुर्लभ पांडुलिपियों और ताम्रपत्रों ने खींचा लोगों का ध्यान
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक विरासत आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। पवेलियन में 1858 की ऐतिहासिक पांडुलिपि, 1735 का ताम्रपत्र, रानी दुर्गावती युग की दुर्लभ पांडुलिपि और पंडित सुंदरलाल शर्मा की जेल पत्रिका प्रदर्शित की गई हैं।

