वेतन विसंगति और पदोन्नति की मांगों पर CM साय ने दिए समिति गठन के निर्देश, हड़ताल अवधि की कार्रवाई पर भी होगा सहानुभूतिपूर्वक विचार
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ सकारात्मक चर्चा के बाद पटवारी संघ ने राज्यव्यापी हड़ताल स्थगित कर दी है। वेतन विसंगति और पदोन्नति संबंधी मांगों के परीक्षण के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित की जाएगी। हड़ताल अवधि की कार्यवाहियों पर भी सहानुभूतिपूर्वक विचार होगा।


