छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल पर सरकार का बड़ा एक्शन, 107 निलंबित, 1007 पर ब्रेक इन सर्विस की कार्रवाई
छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल पर राज्य सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। अब तक 107 पटवारी निलंबित, 1007 के खिलाफ ब्रेक इन सर्विस की कार्रवाई, 3931 को नोटिस जारी और 31 के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। बस्तर में सबसे ज्यादा 17 पटवारी निलंबित हुए हैं।


