छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग में 1.06 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 21 परियोजनाओं से 29 हजार रोजगार के अवसर होंगे सृजित
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग चैप्टर-3 में 1,06,567.8 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। कुल 21 औद्योगिक परियोजनाओं से लगभग 29 हजार रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है। फार्मा, टेक्सटाइल और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की 12 परियोजनाओं में 10,073 करोड़ रुपए


