मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बाबा कार्तिक उरांव जन्म शताब्दी समारोह में होंगे शामिल, सरगुजा में सड़क निर्माण का करेंगे भूमिपूजन
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 29 अक्टूबर 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सरगुजा जिले के अंबिकापुर में बाबा कार्तिक उरांव जन्म शताब्दी समारोह 2026 में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे सोनतराई से सूर तक फोरलेन सड़क मार्ग के भूमिपूजन कार्यक्रम में जुड़ेंगे।
टंडवा को 8.32 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, मंत्री टंक राम वर्मा बोले- विकास का कोई विकल्प नहीं
राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने रायपुर जिले के टंडवा गांव में 8.32 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि विकास ही जनसेवा का सबसे प्रभावी माध्यम है और सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।


