CM साय का दिल्ली दौरा आज: सुबह मंत्रालय में बैठक, शाम को इंडिगो फ्लाइट से होंगे रवाना
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को रायपुर से नई दिल्ली के दौरे पर रवाना होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह मंत्रालय में सामान्य प्रशासन विभाग और सेवा संकल्प अभियान को लेकर बैठकों में शामिल होंगे। शाम को इंडिगो की उड़ान से दिल्ली पहुंचकर छत्तीसगढ़ सदन में रात्रि विश्राम करेंगे।


